Home सोशल मीडिया जानिए किस बड़े मीडिया ग्रुप से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट वरुण कुमार

जानिए किस बड़े मीडिया ग्रुप से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट वरुण कुमार

जानिए किस बड़े मीडिया ग्रुप से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट वरुण कुमार

वेब पत्रकार वरुण ने ‘इंडिया टुडे’ समूह के साथ सक्रिय पत्रकारिता में वापसी की है। उन्होंने पिछले दिनों ‘इंडिया टुडे’ समूह की वेबसाइट ‘द लल्लनटॉप’ में बतौर असिस्टेंट एडिटर जॉइन किया है। बता दें कि ‘एबीपी न्यूज’ की डिजिटल विंग से इस्तीफा देकर वरुण पिछले साल लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। यहां वह अपना यूट्यूब चैनल चला रहे थे और सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ा रहे थे।

वरुण की ‘एबीपी न्यूज’ के साथ यह दूसरी पारी थी। इस बार 2017 से लेकर 2019 तक उन्होंने यहां अपनी सेवाएं दी थीं। इससे पहले 2010 से 2013 तक भी वह इस संस्थान से जुड़े रहे थे। वह ‘एबीपी न्यूज’ की वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम के मेंबर रहे हैं। इसके बाद 2014 में वे ‘अमर उजाला’ (डिजिटल) चले गए थे और 2015 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ की डिजिटल विंग का दामन थाम लिया था। इसके बाद 2017 में कुछ महीनों के लिए उन्होंने ‘यूसी न्यूज’ के लिए भी काम किया था।

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के रहने वाले वरुण ने करीब 17 सालों के अपने पत्रकारिता करियर में करीब 10 साल डिजिटल में बिताए हैं, जबकि इससे पहले करीब सात साल वो रिपोर्टर रहे हैं। उन्होंने ‘न्यूज 24’ और ‘राष्ट्रीय सहारा’ के लिए रिपोर्टिंग की और कई बड़ी खबरों पर काम किया।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वरुण कुमार ने बुलंदशहर से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय’ (UPRTOU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

 

patrika-newz-mobile-app