Home राजनीति सपा नेता डॉ0 भानु त्रिपाठी को मिला बड़ा सम्मान, बनाये गए राष्ट्रीय...

सपा नेता डॉ0 भानु त्रिपाठी को मिला बड़ा सम्मान, बनाये गए राष्ट्रीय सचिव

सपा नेता डॉ0 भानु त्रिपाठी को मिला बड़ा सम्मान, बनाये गए राष्ट्रीय सचिव

 

बलरामपुर। बलरामपुर जिले की तुलसीपुर विधानसभा सीट से दावेदारी ठोक रहे समाजवादी पार्टी के नेता डॉ0 भानु त्रिपाठी विगत कई महीनों से काफी विवादों में हैं। लेकिन यह विवाद उन्हें राजनीति में पीछे करने के बजाय और आगे ले जाते नजर आ रहे हैं। 

 

जी हां प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा जारी की गई सूची में डॉ0 भानु त्रिपाठी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। कुल 43 लोगो की सूची जारी की गई है।

 

पूरे मामले पर बात करते हुए डॉ भानु त्रिपाठी ने बताया कि विगत कई महीनों से साजिशों का शिकार हूं। लगातार मेरे खिलाफ लोगों को आगे लाकर साजिश कर तमाम थाना क्षेत्रों में शिकायत दर्ज कराई जा रही है। जिसकी जांच उच्चाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष रुप से कराई जा रही है जिसके चलते आज दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ रहा है। उक्त कृत्य करने वाले तमाम व्यक्तियों के बारे में शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराता रहा हूं। जिसका फल आज मिल रहा है कि मुझे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा “राष्ट्रीय सचिव” के रूप में नियुक्त किया गया है। 

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिले इस सम्मान को ग्रहण करके पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर चलते हुए आगामी 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार उत्तर प्रदेश बन में बनाने का काम किया जाएगा।

patrika-newz-mobile-app